Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डायजापाम सहित गिरफ्तार

डायजापाम सहित गिरफ्तार

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोतवाली सदर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात्रि को गश्त के दौरान किला स्टेशन माल गोदाम लाल डिग्गी रोड के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तार किए गए युवक संजय गुप्ता पुत्र दाऊ दयाल निवासी जलेसर रोड गली के कब्जे से 210 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना कोतवाली प्रभारी जगदीशचंद्र, एसआई इजहार अहमद, सिपाही ललित कुमार शामिल थे।