Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरी व लूट का शातिर दबोचा

चोरी व लूट का शातिर दबोचा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पुलिस कप्तान विक्रांत वीर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध जनपद की पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त संबंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी चतर सिंह राजौरा ने बताया कि बीती रात्रि को गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर चोरी व लूट की घटना को अंजाम देने में शातिर अनिल कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी जोगिया रोड रमनपुर को गिरफ्तार किया गया है और अनिल कई लूट और चोरी की घटनाओं में वांछित था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना हाथरस गेट प्रभारी चतर सिंह राजोरा, एसआई विपिन यादव व एसआई रविन्द्र सिंह शामिल थे।