हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज भाजपा की जिला मंत्री एवं सेक्टर प्रभारी संध्या आर्य के नेतृत्व में बागला कॉलेज पर कार्यक्रम आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छविचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।इस अवसर पर भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत के लोगों को एकात्म मानववाद का दर्शन प्रदान किया, वह ऐसे राजनीतिक दर्शन को विकसित करना चाहते थे जो भारत की प्रगति एवं परंपरा के अनुकूल हो और राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति करने में समर्थ हो। भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो पौधा लगाया था वह आज वट वृक्ष बन चुका है और भाजपा पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सेंगर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए मार्ग पर चलना ही हम सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सदर विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, भाजपा के शहर उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, नगर मंत्री अर्जुन बाल्मीकि, नगर मंत्री हरीश सेंगर, सभासद नारायण लाल, प्रबल प्रताप सिंह, मुकेश सोनी, डॉ. चंद्रशेखर रावल, शिवशंकर गुलाटी, राजीव अग्रवाल, पवन वर्मा आदि उपस्थित थे।
Jansaamna