Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने जरूरतमंद लोगों को बांटे मास्क

एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने जरूरतमंद लोगों को बांटे मास्क

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में मास्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में महापौर नूतन राठौर एवं समिति के संस्थापक अध्यक्ष एकता जैन ने जरूरतमंद लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क वितरित किए। इस अवसर पर महापौर ने सभी लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोने के लिए कहा। इस दौरान अमित गुप्ता मीडिया प्रभारी, सुनील गुप्ता संगठन मंत्री, प्रिंस शर्मा जिला महामंत्री, शैलेंद्र गुप्ता कार्यवाहक संरक्षक, अंकित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, सौरभ गुप्ता कार्यकारी मंत्री आदि मौजूद रहे।