Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मानसिक रूप से विक्षिप्त की मौत से हडकंप

मानसिक रूप से विक्षिप्त की मौत से हडकंप

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना । मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की खेत मे लगभग पांच दिन पुरानी लाश मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि प्रथम दृष्टया किसी जहरीले कीडे के काटने से हुई मौत की आशंका जताई जा रही है। बताते चलें कि सुबह सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव रमना के निकट नरायच निवासी वली मोहम्मद के खेत में एक अज्ञात शव की सूचना मिलने से हडकंप मच गया।और कुछ समय के भीतर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। और काफी देर के बाद शव की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया निवासी तैय्यब (45) पुत्र लाल मोहम्मद के रूप में की गई। वहीं लोगों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और अक्सर इधर-उधर भटकता रहता था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है और किसी जहरीले कीडे के काटने से हुई मौत की आशंका जताई जा रही है।