Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 93 बूथों पर मनाया गयी पंडित दीनदयाल जयंती

93 बूथों पर मनाया गयी पंडित दीनदयाल जयंती

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना ।  सुमेरपुर पूर्वी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104वां जन्मदिन पूर्वी मंडल के 93 बूथों मे मनाया गया। जिसमें मंडल के सभी पदाधिकारी विनय कुमार व सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्षों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। उसके साथ साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी के बारे में सभी जानकारी दी। इसी प्रकार से पत्योरा सेक्टर के सभी बूथों में मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह, भार्गव मिश्रा, महामंत्री श्याम धुरिया, उपात्र शरद चंदेल, सेक्टर संयोजक दिनेश सिंह और बूथ अध्यक्ष लवकुश, सुदर्शन, संदीप, मंत्री मानसिंह, सुमेरपुर नगर के नारायणपुर बूथ पर उपा. आनन्द कुमार ने जाकर पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन करते हुए उनकी जीवनी के बारे में बूथ की कार्यकारणी को अवगत कराया।