Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऊंचाई से गिरकर अधेड़ घायल, रेफर

ऊंचाई से गिरकर अधेड़ घायल, रेफर

मौदहा/हमीरपुर, जनसामना। ऊंचाई से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से घायल को गंभीर चोंटे होने के कारण प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खण्डेह निवासी कल्लू (50) पुत्र दरबारी अचानक घत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।