कानपुर देहात, जन सामना। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने माह के चतुर्थ शनिवार को हुए थाना समाधान दिवस में भोगनीपुर कोतवाली व सट्टी थाने पहुंच समस्यायें सुनी। शासन के निर्देशन के क्रम में प्रथम व तृतीय शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित होने को लेकर पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र द्वारा रोस्टर जारी किया गया थाए किन्तु शासन द्वारा अब माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किये जाने को लेकर आदेश जारी किये गये थे। जिसके क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भोगनीपुर कोतवाली व सट्टी थाने पहुंच भूमि संबंधी व अन्य मामलों की आयी शिकायतों को सुना। यही नही लेखपाल व सम्बन्धित क्षेत्र के पुलिसजनों को निर्देशित किया ,कि अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे जिससे छोटी मोटी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और पीड़ित थाने व तहसील न पहुंच सके। इस मौके पर भोगनीपुर उप जिलाधिकारी दीपाली भार्गव, संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी, हलका इंचार्ज, राजस्व निरीक्षक आदि लोग उपस्थित रहे।
Jansaamna