Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वाहन चेकिंग में किए दो चालान

वाहन चेकिंग में किए दो चालान

सासनी/ हाथरस, जन सामना। पुलिस कप्तान विक्रांतवीर के आदेशानुसार कोतवाली चौराहे और बस स्टेंण्ड तथा कस्बा के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने दो वाहनों के चालान काटे। वाहन चोरी तथा बढते अपराध को मद्देनजर रखते हुए एसपी के आदेश से चलाए गये वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में खलबली मच गई। जगह-जगह पुलिस को देखकर वाहन चालकों ने अपने वाहनों को गलियों में दौडाना शुरू कर दिया। कोई दुपहिया वाहन चालक किसी गली से भागने लगा तो कोई किसी रास्ते से। पुलिस ने कस्बा में चलाए अभियान के दौरान दो वाहनों के चालान काटे। साथ ही वाहन चालकों को फेसमास्क, हेलमेट, सेनेटाईजर तथा कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस जैसी जानकारी दी।