Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत खराब हो गयी। जिनको उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव प्रतापपुर निवासी 25 वर्षीय कुसुमा देवी पत्नी प्रदीप कुमार ने परिजनो की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही दूसरी घटना में थाना एका के नगला केवल निवासी 38 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र सत्यराम सिंह ने भी अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।