Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मकान में आग लगने से लाखों का माल जलकर स्वाह

मकान में आग लगने से लाखों का माल जलकर स्वाह

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। रामगढ़ क्षेत्र मिर्जा का नगला बडा में एक मकान में संदिग्ध हाल में आग लगने से लाखों का माल जलकर स्वाह हो गया। रामगढ़ क्षेत्र नगला मिर्जा बड़ा गली नंबर-4 निवासी पूरन चंद पुत्र सालिगराम के मकान में बने ऊपरी कमरे में आज तड़के आग लग गई। जानकारी के मुताबिक पूरन सिंह मंगल बाजार में दुकान और ठेल लगाते हैं। ऊपरी कमरे में जूते और चप्पलों का स्टाॅक था, स्थानीय लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। परिजनों ने बताया कि सुबह बिजली का फाॅल्ट हुआ था, इसी दौरान आग लग गई, करीब तीन साढ़े तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है। जूते चप्पल आदि का माल मंगल बाजार को तैयार करके रखा था। पूरन चंद ने बताया कि दमकल नहीं आयी थी, स्थानीय लोगों के प्रयास से ही आग बुझ गयी।