Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड विनीता चौधरी को मिला नेशनल पुरस्कार

जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड विनीता चौधरी को मिला नेशनल पुरस्कार

शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद, जन सामना। कोविड 19 का नेशनल पुरस्कार उ प्र स्काउट गाइड जिला संस्था की गाइड कैप्टेन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड विनीता चौधरी को नेशनल हेड कवटर नई दिल्ली के राजकुमार कौशिक द्वारा कोविड 19 मे उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि के लिए जिला संस्था ने उनका अभिनंदन किया। पुरस्कार मिले के बाद अन्य लोगो को प्रोतसाहन मिलेगा। इस उपलब्धि के लिए उन्हें जिला सचिव डा सहदेव सिंह चैहान, डा डी पी एस राठौर जिला आयुक्त, दर्शना कुमारी जिला आयुक्त गाइड, आनंद बाबू जिला संगठन आयुक्त, कोमल सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त,डा राकेश गिरी, डा संतोष कुशवाह, अश्वनी जैन, विशाल गंगवार, रजनी, सुनीता चौधरी, पवन प्रताप, शिवेंद्र प्रताप, रघुवीर सिंह, यंतेन्द्र शर्मा, सुष्मिता आदि ने उनके आवास पहुंचकर उनका स्वागत किया।