Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने किया महासचिव का स्वागत

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने किया महासचिव का स्वागत

शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद, जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अल्पसंख्यक सभा के महासचिव शाजेब मोहम्मद खान का जिलाध्यक्ष अजीम भाई की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने महासचिव का स्वागत किया। बैठक में पार्टी को पूरे प्रदेश में मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। महासचिव ने सभी संगठन व प्रसपा नेता का धन्यवाद दिया। उन्होने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के किसान बिल, श्रमिक बिल से किसान और श्रमिक के हितों को गहरा आघात लगा है। बिल में कॉपरेट घरानो को ही लाभ मिलेगा। सरकार किसान, छात्र, विरोधी सरकार है। सरकार किसानो की हित में काम करे। वरना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरेगी बड़ा आंदोलन करेगी। राज्य सरकार हर मोर्चा पर पूरी तरह से विफल हो गई है। कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। इस दौरान जिला अध्यक्ष जुनैद,सज्जाद उपाध्यक्ष, आसिफ, सोहेल, अरुण, शाहब खान,जुनैद, नाजिम, कफील, टौसीफ, रिंकु चौधरी, अब्बास, पठान, समीर, परवेज, मजर, वसीम, फहीम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।