फिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। सामाजिक संस्था जन कल्याण विकास समिति द्वारा अमर शहीद भगत सिंह की जन्म जयंती भारत माता पार्क के मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। समिति के प्रांतीय सचिव कृष्ण मोहन चक्रवर्ती ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए शहीद भगत सिंह ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज हम सभी देशवासियों को उनके विचारों को ग्रहण करने की आवश्यकता है। सभी लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद, शहीद भगत सिंह अमर रहें के नारे लगाये। इस दौरान प्रमोद गर्ग, विश्व दीप सिंह, रोहित यादव, राधा दुबे, राम प्रकाश राठौर, दीपक गुप्ता जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
Jansaamna