Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस का अपराधियो के विरुद्ध धरपकड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का अपराधियो के विरुद्ध धरपकड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता । जनपद के जनप्रिय पुलिस कप्तान केशव चौधरी के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रसूलाबाद के पुलिश उपाधीक्षक रामशरण सिंह के कुशल निर्देशन व कोतवाल शशिभूषण मिश्रा व वरिष्ठ उपनिरिक्षक सुखबीर सिंह की अति सक्रियता के चलते रसूलाबाद पुलिस ने गैंगस्टर व दहेज हत्या तथा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी सहित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्तकर सभी को जेल भेज दिया है । पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि हत्या आरोपी हरिश्चंद पुत्र मुल्ला व छोटे लाल पुत्र सरमन निवासी जिंदा निवादा थाना रसूलाबाद के विरुद्ध कोतवाल शशि भूषण मिश्र ने गैग स्टर का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था ।इन अभियुक्तों को अंगद पुर बस स्टॉप से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । इसी तरह थाना क्षेत्र के ही ग्राम दया पूर्वा में एक दहेज हत्या के आरोपियों में वीर पुत्र चंद्रपाल व चन्द्र पाल पुत्र रामलाल निवासी दया पूर्वा थाना मंगलपुर व अश्लील वीडियो बनाने वाले विवेक बर्मा निवासी मयाराम निवादा असाल तगंज को भी रसूलाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । रसूलाबाद पुलिस की अपराधियो के प्रति अति सक्रियता से खलबली मची हुई । कोतवाल का कहना है कि मेरे रहते अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नही होगा । अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में यहां के जनप्रिय कोतवाल शशि भूषण मिश्रा, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुखबीर सिंह रातों दिन मेहनत कर जनता को सुरक्षा का अहसास कराने वाले कस्बा प्रभारी जय सिंह व असाल तगंज चौकी प्रभारी राजीव कुमार, जसवीर सिंह, सतीश कुमार, इकबाल हुसैन, शिव कुमार, अभिनव कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, सर्वेश कुमार आदि शामिल थे।