Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जरूरतमंद मरीज को एसए ब्लड डोनेट क्लब में उपलब्ध कराया ब्लड

जरूरतमंद मरीज को एसए ब्लड डोनेट क्लब में उपलब्ध कराया ब्लड

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर एस.ए. ब्लड डोनेशन क्लब के अध्यक्ष व भारतीय रेड कॉस सोसाइटी फिरोजाबाद के यूथ व ब्लड संयोजक अमित गुप्ता के नेतृत्व में पीलिया से पीड़ित 18 वर्षीय शिकोहाबाद निवासी युवक रिषभ को रक्त की आवश्कता पड़ने पर ब्लड उपलब्ध कराया गया। क्लब के अध्यक्ष ने राष्ट्रदीप गर्ग से सम्पर्क कर ब्लड डोनेट करने को कहा। तत्काल राष्ट्रदीप गर्ग द्वारा जीवनधारा ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया गया। इस तरह जरूरतमंद को ब्लड एसए ब्लड डोनेट क्लब के सदस्यों ने उपलब्ध कराया। इस दौरान रीतेश आर्य, कन्हैया गुप्ता, रविकान्त शंखवार, हिमांशु वशिष्ठ, युगल कुमार, अतुल कुमार, रौनक सविता आदि मौजूद रहे।