Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा सांसद एवं महानगर अध्यक्ष ने चौपाल में सुनी लोगों की समस्याऐं

भाजपा सांसद एवं महानगर अध्यक्ष ने चौपाल में सुनी लोगों की समस्याऐं

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। भाजपा महानगर द्वारा जनसुनवाई चौपाल का आयोजन एस.एस.सी. एल. पब्लिक स्कूल मटसेना में रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद डा. चंद्रसेन जादौन एवं जिलाध्यक्ष ने चैपाल में लोगों की समस्याऐं सुनी और उनकी हर समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान श्रीनिवास शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, नीलकमल यादव, मुकेश राजपूत, राकेश गौतम, देवेश भारद्वाज, रवी राजौरिया, लोकेश निषाद, हरीबाबू दिवाकर, शीलू आदि मौजूद रहे।