Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीड़िता के परिवार की सुरक्षा में लगे 3 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में

पीड़िता के परिवार की सुरक्षा में लगे 3 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में

हाथरस, जन सामना। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी निवासी दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित की गई एसआईटी टीम द्वारा अपनी जांच शुरू करते हुए गांव में पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मिलकर साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है और बयानों को भी दर्ज किया जा रहा है। वहीं पीड़िता के परिवार की सुरक्षा में लगे तीन पुलिसकर्मियों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें आइसोलेट कराया गया है। पुलिस कप्तान विक्रांत वीर ने बताया कि एसआईटी टीम द्वारा जांच की जा रही है और सभी साक्ष्यों को भी एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटना की रिपोर्ट व अन्य सभी साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार की सुरक्षा में लगे एक दरोगा व सिपाहियों में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर उन्हें तत्काल आईसोलेट कराया गया है। जबकि उनके साथ में ही तैनात 2 महिला सिपाहियों को भी परीक्षण हेतु भेजा गया है।