Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीड़िता के पिता ने की धरना प्रदर्शन न करने की अपील

पीड़िता के पिता ने की धरना प्रदर्शन न करने की अपील

हाथरस, जन सामना। जनपद के पुलिस कप्तान विक्रांत वीर द्वारा आज बूलगढ़ी की पीड़िता के पिता की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें परिवार द्वारा शासन प्रशासन की कार्यवाही पर संतुष्टि प्रकट की गई है।  जारी किए गए पत्र में पीड़िता के पिता ने कहा है कि उनकी मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता हुई है और मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्त मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आश्वासन से संतुष्ट होने पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में कहा है कि जिन लोगों ने भी उनका साथ दिया है वह उन सभी का आभार व्यक्त करते हैं एवं सभी लोगों से अपील करते हैं कि किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन न करें। शासन प्रशासन की कार्यवाही से वह पूरी तरह संतुष्ट हैं।