हमीरपुर, अंशुल साहू। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती के अवसर में जिला मुख्यालय हमीरपुर गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गाँधी प्रतिमा के समक्ष 2 घण्टे मौन व्रत रखकर हाथरस में हैवानियत का शिकार बेटी का प्रशासन द्वारा परिजनों की गैर मौजूदगी में अंतिम संस्कार, बद से बदतर कानून व्यवस्था, लगातार बढ़ रहे अपराध एवं बलात्कार, किसान विरोधी बिल, ऐतिहासिक बेरोजगारी, व्यापारी, श्रमिक और विपक्ष/समाजवादी पार्टी के नेताओ एवं कार्यकर्ताओं का सत्ता द्वारा दमन, लोकतंत्र की हत्या आदि के खिलाफ सत्याग्रह किया। कार्यक्रम में समस्त सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jansaamna