Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दहेज के लिये विवाहिता की हत्या

दहेज के लिये विवाहिता की हत्या

हाथरस,जन सामना। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दतौरा में एक विवाहिता की दहेज के लिए फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है और पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
थाना हाथरस जंक्शन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मृतका के पिता जय सिंह पुत्र खड़क सिंह कुशवाहा निवासी गांव कटरा मलोई थाना विजयगढ़ अलीगढ़ ने कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रियंका करीब 24 वर्ष की शादी ढाई वर्ष पूर्व गांव दतोरा महौ निवासी ललित उर्फ लवली पुत्र रामजीलाल कुशवाहा के साथ की थी और अपनी सामथ्र्य के अनुसार दहेज में जंजीर, अंगूठी व अन्य सामान दिया था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उनका दामाद ललित इतने से संतुष्ट नहीं था और मोटर साइकिल की मांग कर रहा था तथा आयेदिन उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता रहता था और कल उसने उसकी पुत्री की फांसी लगाकर हत्या कर दी है। रिपोर्ट में पति ललित उर्फ लवली पुत्र रामजीलाल निवासी गांव दतोरा को नामजद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।