हाथरस,जन सामना। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी का काका हाथरसी भवन के सामने जिला कार्यालय पर विस्तार किया गया। जिला कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. संध्या अग्रवाल तथा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. संजय कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर हेमन्त कटारा, मनोज शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सासनी, अजय शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मुरसान, गोपाल शर्मा, दीपक शर्मा, आशुतोष अग्निहोत्री सह जिला मीडिया प्रभारी, श्याम सिंह चौधरी, राजेंद्र लवानिया, मनीष दीक्षित आदि उपस्थित थे। संचालन जिलाध्यक्ष रविकान्त मिश्र ने किया।
Jansaamna