Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

अज्ञात व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

फिरोजाबाद, एस.के.चितौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र नगर निगम के समीप एक अचेत हालत में लाये व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। जिसके शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया है। थाना उत्तर क्षेत्र के नगर निगम के समीप एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष बतायी गयी अचेत हालत में पडा था। जिसको आस-पास के लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहाॅ उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। जिला अस्पताल प्रशासन ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवाया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नही हो सकी थी।