Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पं. बल्देव शास्त्री को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से किया सम्मानित

पं. बल्देव शास्त्री को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से किया सम्मानित

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना। वर्णिता सन्स्था ने अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुये आज संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पं. बल्देव शास्त्री को श्रेष्ठ शिक्षक के सम्मान से नवाजा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन एवं अन्य सदस्यों ने शास्त्री जी को शाल उढ़ाकर, एक प्रतीक चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। शास्त्री जी संस्कृत के मर्मज्ञ हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। छात्रहित उनका धर्म रहा है। अपने कार्य व्यवहार के कारण क्षेत्र में शास्त्री जी की एक अलग पहचान है। वे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। संस्था ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।