Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस की बैठक में टूंडला विधानसभा उपचुनाव को लेकर हुआ मंथन

कांग्रेस की बैठक में टूंडला विधानसभा उपचुनाव को लेकर हुआ मंथन

फिरोजाबाद, एस.के.चितौड़ी। जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद द्वारा टूण्डला उप चुनाव को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव व जिले के प्रभारी अनिल यादव एवं प्रदेश सचिव अमित सिंह ने टूंडला विधासभा उपचुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, नगर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सिसौदिया, जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला उपाध्यक्ष सुमन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, जिला महासचिव दुष्यन्त धनगर, हरिओम शिवहरे, कमल किशोर जादौन, शैलेंद्र शर्मा, चैब सिंह आर्य, रमेश मेवाती, हेमंत निषाद, प्रदीप गोयल, धीरेंद्र सिंह जुरेल, अनिल उपाध्याय, कन्हैया शर्मा, मुकेश गौड़, जगदीश वाल्मीकि, शमीम कुरैशी, संजय यादव आदि मौजूद रहे।