Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सामाजिक संगठन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथरस की बेटी को कैंडिल जलाकर दी श्रद्वांजली

सामाजिक संगठन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथरस की बेटी को कैंडिल जलाकर दी श्रद्वांजली

फिरोजाबाद, एस.के.चितौड़ी। सामजिक संगठन एवं शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा हाथरस की बेटी को कैंडिल जलाकर श्रद्वांजली अर्पित की गई।  शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राईन गांधी के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस शहर सेवादल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार यह ना समझे हम खामोश बैठ जाएंगे। जब तक हाथरस की बेटी को इंसाफ नहीं मिलेगा जब तक आंदोलन करते रहेंगे। श्रद्वांजली सभा में प्रकाश निधि गर्ग, साजिद बेग, शहरीन खान, सोनू खान, सीमा कुरैशी, समरीन, सुनीता गुप्ता, योगेश दिवाकर, मधु यादव, फहीम कुरैशी, समीर, अमन द्विवेदी, वकार खालिद, सुबूर अली आदि रहे । वहीं बछगांव में राष्ट्रीय ब्राह्मण छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व केंडल मार्च निकाला गया। जिसमें हाथरस की बेटी प्रकरण निष्पक्ष जांच और दोषियों को सक्त से सक्त सजा दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष नमन दुबे, कोषाध्यक्ष अंकित रावत, संपर्क प्रमुख आशीष दीक्षित, अभिषेक भारद्वाज, केके तिवारी, विश्वदीप दीक्षित, आकाश शर्मा, अमित जोशी, राहुल शर्मा, गौरव मिश्रा, पवन, अमन आदि रहे।