Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विज्ञान क्लब ने विश्व शिक्षक दिवस पर डीआईओएस को किया सम्मानित

विज्ञान क्लब ने विश्व शिक्षक दिवस पर डीआईओएस को किया सम्मानित

फिरोजाबाद, एस.के.चितौड़ी। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने डीआईओएस बाल मुकुन्द प्रसाद को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि पांच अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। डीआईओएस ने जनपद के सभी शिक्षकों को विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नारायण सिंह, प्रेमपाल सिंह, विनोद सैंगर, महीपाल सिंह, सुरेश शर्मा, नरोत्तम सिंह, नरेन्द्र सिंह, आकाश यादव, राम अवतार सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेश यादव, अशोक कुमार, शाहिद, राजवीर सिंह, सुनील कुमार, अनुराग, रोहित, निर्मल आदि मौजूद रहे।