फिरोजाबाद, एस.के.चितौड़ी। टूण्डला विधानसभा के उपचुनाव को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम टूण्डला विधानसभा के उपचुनाव की पार्टी की बैठक को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन लोक कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों व ऐतिहासिक कदमों की उपलब्धियों को लेकर टूण्डला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर घर-घर संपर्क कर उप चुनाव में भारी बहुमत से पार्टी को विजयश्री दिलाने का कार्य पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को करना है। सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास की तर्ज पर केंद्र व प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। जाति और मजहब के नाम पर वोट मांगने वाले सपा, बसपा, कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का कार्य करना है। मुख्यमंत्री ने टूण्डला में सैकड़ों बरसों से भव्य रामलीला आयोजन व प्रदेश में सर्वाधिक टूण्डला नगर में भव्य दुर्गा पंडाल लगने की प्रशंसा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर उपचुनाव में पार्टी द्वारा जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए उसे जिताने का काम करें। प्रत्याशी कोई भी हो इससे मतलब नहीं रखना, बल्कि चुनाव चिन्ह कमल का फूल याद रखना हैं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह एवं संचालन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व टूण्डला विधानसभा प्रभारी बी.एल. वर्मा ने किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, जनपद के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व टूण्डला विधानसभा प्रभारी प्रमोद गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री उदय प्रताप सिंह, अश्वनी भारद्वाज, जिला महामंत्री दीपक चैधरी, अविनाश सिंह भोले, राजीव गुप्ता, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, सतीश दिवाकर, वृन्दावन लाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बेनीवाल, रुपेश शुक्ला, योगेश प्रताप सिंह, डॉ पूरन सिंह, विनोद प्रताप सिंह, महावीर सिंह बघेल, दीपक राजोरिया, सुशील पौनिया, नीलम दिवाकर, जगन सेठ, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विकास पालीवाल, जगन सेठ, महिपाल निषाद, दुष्यंत जादौन, आईटी विभाग के जिला संयोजक गोपाल कृष्ण सिंह, भीकम सिंह कुशवाह, हनुमंत सिंह बघेल, नीलम दिवाकर आदि मौजूद रहे।
Jansaamna