Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने बाल्मीकि समाज के लोगों को हाथरस जाने से रोका

पुलिस ने बाल्मीकि समाज के लोगों को हाथरस जाने से रोका

फिरोजाबाद, एस.के.चितौड़ी। बाल्मीकि नवयुवक संघ ने हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए नगर निगम के जलकल विभाग में प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। वाल्मीकि नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि एवं प्रवीन उमरा के नेतृत्व में फिरोजाबाद से सैकड़ों वाल्मीकि समाज के लोग जलकल विभाग से पैदल चलकर कर हाथरस के लिए निकले। सभी लोगों को सीओ सिटी ने जैन मंदि पर रोक लिया और उन्होंने हाथरस जाने नही दिया। जिसके चलते पुलिस से कुछ नोंकझोक हुई। संघ के जिलाध्यक्ष विनय बाल्मीकि ने कहा कि आज सभी बाल्मीकि समाज के लोग हाथरस की बेटी के परिजनों से मिलने जा रहे थे। प्रदेश की योगी सरकार की तानाशाही के चलते हमें पुलिस ने जाने से रोक दिया। हम लोग हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने की मांग करते है। प्रदर्शन के दौरान विकास बर्धन, राहुल वाल्मीकि, राज वाल्मीकि, अनिकेत वाल्मीकि, सुरजीत वाल्मीकि, विकल दास वाल्मीकि, रितिक वाल्मीकि, रमन वाल्मीकि, प्रवीण चौहान, रौनक वाल्मीकि, जोनी वाल्मीकि, सोनू वाल्मीकि, सतीष वाल्मीकि, गौरव चक, आदेश मस्ताना, जैकी वाल्मीकि आदि रहे।