फिरोजाबाद, एस.के.चितौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र एटा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम के समीप अनियंत्रित कार खंदी में गिर गयी। जिसमें कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतक ने संभवतः नशीला पदार्थ का सेवन किया होगा।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के शांती नगर निवासी 30 वर्षीय कुलदीप पुत्र शिवदत्त रात्रि में कार द्वारा कही जा रहा था। उसी दौरान एटा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर एक खंदी में जा गिरी। जिससे कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर इलाका पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गये। पुलिस ने बताया कि मृतक ने संभवतः नशीले पदार्थ का सेवन कर रखा था। क्यों कि कपडों से शराब की महक आ रही थी। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
Jansaamna