Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मजदूर का हिस्ट्रीशीटर पर मारपीट कर रुपए छीनने का आरोप

मजदूर का हिस्ट्रीशीटर पर मारपीट कर रुपए छीनने का आरोप

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना। कस्बे के इमलिया थोक निवासी एक गरीब मजदूर ने वहां के एक हिस्ट्रीशीटर पर बहाने से रात में बाइक में बैठाकर दूर ले जाकर मारपीट कर रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मजदूर जंग बहादुर ने बीती देर रात को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोहल्ले में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर मंगल कोरी रात में उसे मोटरसाइकिल में बैठा कर गायत्री तपोभूमि के पास ले गया, जहां उसके दो साथी पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर उसे मारा-पीटा और उसके पास से दो हजार रुपये छीन कर ले गए। उसने तत्काल पुलिस को अवगत कराया जब तक पुलिस वहां पहुंची हिस्ट्रीशीटर साथियों के साथ फरार हो चुका था। पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश कर रही है।