Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजा ताल में आधार कार्ड कैंप लगाये जाने की मांग

राजा ताल में आधार कार्ड कैंप लगाये जाने की मांग

फिरोजाबाद,एस.के चित्तौड़ी। गाॅंव राजा ताल के क्षेत्रिय लोगों ने डीएम व सीडीओ से आधार कार्ड कैंम्प लगाये जान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में आधार कार्ड हर कार्य में अनिवार्य कर दिया है। परन्तु क्षेत्र के अधिकतर लोगों के आधार कार्ड में गलतिया है। वही कई लोगों के आधार कार्ड नही बने है। आधार कार्ड बनबाने एवं त्रुटियों को सही करने के लिये लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता ने आधार कार्ड को सही करने एवं नये आधार कार्ड बनवाने के लिये गांव में निः शुल्क आधार कार्ड कैम्प लगवाये जाने की मांग की है। मांग करने बालों में अनिल यादव, अजय यादव, भूरी सिंह, निर्मल, प्रमोद कुमार, रामजी दिवाकर, राजेश कुमार, दुर्गेश यादव आदि।