Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना। कस्बा सुमेरपुर के शिवानी गेस्ट हाउस में सपा व्यापार सभा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सपा व्यापर सभा के जिलाध्यक्ष पंकज शिवहरे ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में सपा व्यापर सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर शिवहरे मौजूद रहे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, पूर्व जिला सचिव अजय उर्फ कल्लू यादव सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष बदलू फौजी, प्रकाश बाबू शिवहरे, बाले गुप्ता, पिन्टू यादव, जिला पंचायत सचिव सौरभ यादव, नीलू यादव, धु्रव शिवहरे, व्यापार सभा के कोषाध्यक्ष मनोज दुवे, रामभजन सिंह, अनिल यादव, श्यामू सिंह, अरुण गुप्ता, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने जहाँ संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। वही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर भड़ांस निकाली। उनका कहना था कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। विकास के नाम पर कोर ढ़िढोरा पीट रही है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है।