Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हमीरपुर, अंशुल साहू। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर नरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज थाना सिसोलर पुलिस द्वारा धारा-354(क)/504/506 आईपीसी में वांछित अभियुक्त दुर्गेश धुरिया पुत्र सभाजीत धुरिया निवासी ग्राम किसवाही थाना सिसोलर जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 रवि मेहता, का0 सर्वेश कुमार, का0 विकाश तथा म0का0सोनम आदि लोग मौजूद रहे।