Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेरोजगारों के लिये ऑनलाइन रोजगार मेला 16 को

बेरोजगारों के लिये ऑनलाइन रोजगार मेला 16 को

हाथरस, जन सामना। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 16 अक्टूबर को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह एक निःशुल्क ऑनलाइन रोजगार मेला है, इसमें अभ्यर्थियों तथा नियोक्ताओं/कम्पनियों को कार्यालय आने की आवश्यकता नही होगी। ऑनलाइन आवेदित बेरोजगार अभ्यर्थियों के चयन के संबंध में रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों/ नियोक्ताओं द्वारा अपनी सुविधानुसार टेलीफोनिक/वीडियो काॅलिंग/अन्य माध्यम से साक्षात्कार/चयन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी।ऑनलाइन मेले में सम्मिलित होने के लिए बेरोजगार अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर कराया जाना आवश्यक है, सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण हेतु अभ्यर्थी जाॅब सीकर के रुप मे एक नया एकाउन्ट बनाये। पंजीयन करने के उपरान्त अपना आईडी पासवर्ड डालकर पोर्टल पर प्राइवेट नौकरी/रोजगार मेला लिंक पर जाकर प्रदर्शित कम्पनियों का रिक्ति विवरण देखकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन रोजगार मेले में सम्मलित होने के लिए बेरोजगार अभ्यर्थी 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करें। जिससे उनका विवरण नियोक्ताओं को प्रेषित किया जा सके।