Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोरोना की जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं-अश्वनी जैन

कोरोना की जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं-अश्वनी जैन

सिरसागंज/फिरोजाबाद, जन सामना। जिला विज्ञान क्लब के सह समन्यवक प्रशान्त कुमार जैन का जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं अन्य शिक्षक साथियों ने माल्यार्पण एवं पुष्प भेंट करके उनका उत्साहवर्धन किया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सभी नागरिकों को भारत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों का पालन करना चाहिए। सभी को एसएमएस अर्थात सोशल डिस्टेनसिंग, मास्क एवं सोप या सैनिटाइजर का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जब तक इस महामारी कोविड-19 की दवाई उपलब्ध नहीं हो रही है। तब तक हम सभी को किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतनी है। हम सभी को मिलकर एक संकल्प के साथ कोरोना को हराना है, भारत को जिताना है। इस अवसर विद्यालय के शिक्षक शैलेन्द्र कुमार जैन, सत्यपाल सिंह, अंजय जैन, विपुल जैन आदि मौजूद रहे।