Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्रों के आधार कार्ड संशोधन कराने की मांग

छात्रों के आधार कार्ड संशोधन कराने की मांग

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच (छात्र संगठन) का एक प्रतिनिधि मंडल आर्शीवाद पैलेस में सदर विधायक से मिला और छात्रों के आधार कार्ड संशोधन में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के मंडल जिलाध्यक्ष हिमांशु बघेल के नेतृत्व में मंच का एक प्रतिनिधि मंडल नगर विधायक मनीष असीजा से मिला और छात्रों के आधार कार्ड संशोधन कराने की मांग की हैं। मांग करने वालों में महानगर उपाध्यक्ष राहुल शंखवार, जिला महासचिव सत्यनारायण शर्मा, महानगर अध्यक्ष अनिकेत जैन, महानगर महासचिव सनी प्रजापति, सौरव राठौर, गौरव राठौर, शिवम शर्मा, करन, रमन, अनुराग आदि रहे।