Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बूलगढ़ी प्रकरण में सुनवाई 12 को

बूलगढ़ी प्रकरण में सुनवाई 12 को

हाथरस, जन सामना। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढी के प्रकरण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट गौरव अग्रवाल एडवोकेट द्वारा सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के मुख्य न्यायाधीश को भेजी लेटर पिटीशन के मामले में 12 अक्टूबर को सुनवाई होगी। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए आरटीआई एक्टिविस्ट गौरव अग्रवाल एडवोकेट ने बताया है कि उनके द्वारा सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के मुख्य न्यायाधीश को गैंगरेप पीड़िता की मौत की सीबीआई जांच कराने हेतु लेटर पिटीशन जनहित में भेजी गई थी जिसके प्रकरण में अब 12 अक्टूबर को सुनवाई होगी और इसमें भाग लेने के लिए वह जा रहे हैं।