Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिगबी ने अपने जन्मदिन पर डोनेट किया ब्लड

बिगबी ने अपने जन्मदिन पर डोनेट किया ब्लड

हमीरपुर, अंशुल साहू। अपने जन्मदिन के अवसर पर ब्लड डोनेट कर अपने दोस्तों और मित्रजनों को जन्मदिन का उपहार दिया। बताते चलें कि आज बुण्देलखण्ड ब्लड बैंक समिति के उपप्रबंधक अनुराग तिवारी उर्फ बिगबी का जन्म दिन था। उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि मुस्कुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अलरा निवासी सरोज पत्नी दशरथ को ए-पाजिटिव रक्त की आवश्यकता है और महिला के इस समय 3.0 रक्त ही शेष है। तो अनुराग तिवारी ने जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर रक्तदान किया। बुण्देलखण्ड रक्तदान समिति के सदस्यों ने अनुराग तिवारी का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान युगांक मिश्रा, शोभित तिवारी, लाला भैया, पंकज द्विवेदी, विशाल द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।