Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों की समस्याओं को लेकर सपाईयों ने सौंपा ज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर सपाईयों ने सौंपा ज्ञापन

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। अन्ना मवेशियों से परेशान किसानो की समस्याओं को लेकर आज दर्जनो सपाईयो ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौपते हुये समाधान की मांग की। सपा जिला उपाध्यक्ष जावेद मेजर पहलवान के नेतृत्व मे दिये गये ज्ञापन मे दर्जनों सपाईयो ने कहा कि इस समय बुवाई का समय चल रहा है किन्तु अन्ना मवेशियो के भय से बहुत से किसान बुवाई नही कर रहे जबकि जो किसान बो चुके है वह रातो को जागकर खेतो मे ही डेरा डाले है। सपाईयो ने मांग की है कि जल्द ही किसानो की समस्याओ का समाधान किया जाये। इस दौरान अब्दुल जाफर, पप्पू, रामबली आदि मौजूद रहे।