Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरीले कीडे के काटने से तीन गंभीर

जहरीले कीडे के काटने से तीन गंभीर

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। क्षेत्र में अलग अलग तीन लोगों को जहरीले कीडे और सांप ने काट लिया।जिन्हें इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर तीनो लोगों का इलाज किया जा रहा है। बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम पाटनपुर निवासी कल्याण (28) पुत्र गरीबा को खेत में काम करते समय जहरीले कीडे ने काट लिया। जबकि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खण्डेह निवासी सरोज (28) पत्नी अनिल को सांप ने काट लिया वहीं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरदहा निवासी गोविंद (19) पुत्र राजाराम को भी सांप ने काट लिया। जिन्हें इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है।