Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हरिद्वारः सुराज सेवा दल और अभिभावको का धरना प्रदर्शन

हरिद्वारः सुराज सेवा दल और अभिभावको का धरना प्रदर्शन

हरिद्वार,मदन यादव। रमेश जोशी ने सरकार को घेरते हुये कहा कि जब कोरोना चरम पर है, तो क्या स्कूल खोलना उचित है ।सरकार आज जो कैविनेट में फैसला लेने जा रही है क्या वह बच्चो के जीवन के साथ खिलवाड़ नही है क्या, जिस प्रकार स्वास्थ्य विभाग लगातार जानकारी दे रहा है, कि कोरोना का सबसे ज्यादा असर बच्चो, बूढ़ो और बीमार लोगो पर हो रहा है, अगर ऐसे में बच्चो को कुछ हुआ तो क्या सरकार भरपाई करेगी । जिस प्रकार स्कूल प्रबंधक कह रहे है, कि अभिभावक अपने रिस्क पर बच्चो को स्कूल भेजे, स्कूल प्रबंधक कितनी घटिया शब्दों का इस्तेमाल कर रहे है, कोई भी माँ बाप अपने बच्चो की जान का जोखिम उठाएंगे क्या ।अभिभावकों को पैसो के लालच में मजबूर कर रहे है। अभिभावकों के लिए ये कोई गर्म दूध से कम नहीं है की न तो निगल सकते और न ही उगल सकते, गले की फास बना दी है। स्कूल प्रबंधक ये बताये कि स्टाफ की जिम्मेदारी किस की होगी । हाइकोर्ट ने दिशा निर्देश जारी किए कि केवल ट्यूशन फीस ही ली जानी चाहिए । तो सारे खर्चे ट्यूशन फीस पर ही कियु डाल दिये गए । जिसकी आडिट कैग दुआरा कराया जाना चाहिए । सरकार द्वारा स्कूल की एक न्यूनतम फीस तय की जानी चाहिए, ताकि मध्यम वर्गीय व निम्न बर्गीय परिवारों के बच्चे भी अच्छी शिक्षा ले सके। सबसे बड़ी बात ये की सरकारी अफसरों को गाड़ी सरकारी चाहिए। सरकारी सुविधाएं चाहिए तो फिर सरकारी अफसरों के बच्चे सरकारी स्कूल में क्यू नही ।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त हो सरकार को कम से कम शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण चीजे व्यापार से हटा देनी चाहिए, तभी इस देश का भविष्य सुधरेगा । मीडिया प्रभारी ज्योति पंवार ने कहा कि एक तरफ सरकार विदेश नीतियों की बात करती है वही दूसरी तरफ मूलभूत सुविधाएं तक प्रदान नही कर पा रही। पंवार ने सरकार से मांग की है कि कम से कम तीन महीने की फीस माफ कर अभिभावकों की जेब को राहत प्रदान करे । इस प्रदर्शन में राजकुमार सिंह, सचिन,चंद्रप्रकाश जोशी, रविन्द्र राणा, विकास धीमान, दीपा, गोविंद कामली, दुआरिका, सीमा, टिंकल, संदीप शर्मा, हरवीर सिंह,कमल गुप्ताए विकास गुप्ता, शिवम आदि मौजूद रहे ।