Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम टीम ने पंपलेट वितरण कर लोगों को संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक

नगर निगम टीम ने पंपलेट वितरण कर लोगों को संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। नगर आयुक्त विजय कुमारे के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते और कोविड-19 एवं संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के क्रियान्वयन बनाने के लिए नगर आयुक्त ने छह टीमों का गठन किया। उक्त टीमों को नगर निगम सीमान्तर्गत मौहल्लों एवं मलिन बस्तियों में जाकर लगभग दस हजार पंपलेट्स का वितरण कराया गया। साथ ही जनता को स्वच्छता एवं संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जोनल सैनेटरी ऑफिसर दलबीर सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रकाश सिंह, जितेन्द्र कुमार, अरविंद भारती, सुदेश यादव, संजीव कुमार चौरसिया, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विपिन कुमार, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।