Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहर की सिल्ट सफाई के लिए विधायकों ने हवन पूजन कर की शुरूआत

नहर की सिल्ट सफाई के लिए विधायकों ने हवन पूजन कर की शुरूआत

राठ/हमीरपुर, जन सामना । क्षेत्र के मौदहा बांध की मुख्य नहर में सिल्ट सफाई की शुरूआत राठ विधायक मनीषा अनुरागी और सदर विधायक युवराज सिंह ने हवन पूजन और फीता काटकर की। नहर की सिल्ट सफाई के बाद मौजूद किसानों ने विधायकों से नहर में शीघ्र ही पानी छोडे़ जाने की मांग की। विधायक ने कहा कि सिल्ट सफाई के बाद नहरों में पानी छोड़ दिया जायेगा। जिससे किसानों के खेतों का पलेवा हो सके। मौदहा बांध में मुख्य नहर की सिल्ट सफाई की शुरूआत होनी है। गुरूवार की दोपहर मौदहा बांध में विधायक राठ मनीषा अनुरागी और सदर विधायक युवजराज सिंह ने 1428 फसली नहर सिल्ट सफाई के लिए हवन पूजन के साथ फीता काट फावड़ा लेकर खुदाई का शुभारंभ किया। इस दौरान मौजूद दर्जनों किसानों ने विधायकों से नहर में शीघ्र पानी छोड़े जाने की मांग की। वहीं किसानों ने दामूपुरवा सड़क से लेकर राठ मौदहा मार्ग मसगांव तक नहर किनारे सड़क निर्माण कराए जाने की भी मांग की। किसानों ने बताया कि नहर में पानी के न आने से सैकड़ो गांवो की हजारों एकड़ जमीन पलेवा के लिए पड़ी हुई है। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार निरंजन, प्रमोद अग्रवाल, कौशल गुरुदेव, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, दीपू मुंशी, ब्रजभूषण सोनी, खंड विकास अधिकारी मुस्करा गजेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग रहे।