मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। विश्व हैण्ड वाश डे के मौके पर आज विद्यालय में हाथ धुलवाकर कोविड से बचने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम किया। के.एल.आदर्श महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सम्राट ने विश्व हाथ धुलाई दिवस का आयोजन कर विद्यालय के कर्मचारियों को हाथ धोने का तरीका बताया और हाथ धोने के फायदे भी बताये।उन्होंने बताया कि आज समस्त संसार कोरोना महामारी से परेशान है। जिससे समय समय पर हाथ धोने से ही इस महामारी से बचा जा सकता है। और बताया कि कोरोना महामारी से बचना है तो बार बार हाथों को धोंय एवं दो गज की दूरी बनाना है। इस कार्यक्रम में समस्त शैक्षिक स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे है।
Jansaamna