Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जुआ खेलते 30 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

जुआ खेलते 30 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

हमीरपुर, अंशुल साहू। जनपद की पुलिस ने नगर के रमेड़ी मोहल्ले मे एक आधिनिर्मित मकान में 30 व्यक्तियों को मोबाइल की रोशनी में जुआ खेलते हुए पकड़ा जुआ खेलते वक्त पांच लाख सात हजार आठ सो रूपये व जामा तलाशी में 25,095 रुपए 29 मोबाइल फोन 4 अदद कार दो मोटरसाइकिल व एक अदद स्कूटी को बरामद किया। पुलिस अधीक्षक एन के सिंह ने आज कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि रमेड़ी मोहल्ले में राजू दीक्षित के अर्धनिर्मित मकान में जुआ खेले जाने की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी व कोतवाली सदर की पुलिस द्वारा छापा मारा गया और मकान के अंदर से 30 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया जुएं में 5,07,800 रुपए जमा तलाशी 25,095 रूपये व 29 मोबाइल फोन चार चार पहिया  वाहन दो मोटरसाइकिल बाइक एक स्कूटी बरामद किया गया पुलिस ने लोकेंद्र पाल सिंह पुत्र सुखराम सिंह निवासी मिश्रीपुर थाना कुरारा, अमित तिवारी पुत्र घनश्याम तिवारी निवासी रमेड़ी बाले उर्फ अरविंद कुमार पुत्र परमा निवासी पंदरी थाना सुमेरपुर मानू सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी पंदरी थाना सुमेरपुर योगेश कुमार पांडे पुत्र बालक राम निवासी रमेड़ी थाना कोतवाली, यासीन पुत्र सलीम निवासी लक्ष्मीबाई थाना कोतवाली, राकेश पुत्र स्वर्गीय मोती लाल निवासी कस्बा व थाना कुरारा अखिलेश सचान पुत्र रामनाथ निवासी अल्लापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात नंदकिशोर पुत्र श्याम स्वरूप शुक्ला निवासी भैसापाली थाना कुरारा बफाती पुत्र अब्दुल शकूर निवासी उरई विनय कुमार पुत्र जगरूप निवासी मिश्रीपुर थाना कुरारा अनिल कुमार पुत्र द्वारका प्रसाद निवासी सिवनी थाना कुरारा राजकुमार पुत्र भग्गीलाल निवासी पाली थाना कुरारा आकाश पुत्र राजकुमार सिंह निवासी सुमेरपुर आदि जुआरियों को गिरफ्तार किया है।