Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रयागराजः मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों की बनने वाली सड़कों एवं चौड़ीकरण के कार्यों के प्रगति समीक्षा की

प्रयागराजः मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों की बनने वाली सड़कों एवं चौड़ीकरण के कार्यों के प्रगति समीक्षा की

प्रयागराज, जन सामना। मण्डलायुक्त आर रमेश कुमार गुरूवार को गांधी सभागार में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण के कार्यों कीे प्रगति समीक्षा करते हुए एनएचआई सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाईयां पूर्ण करते हुए सड़क निर्माण तथा चौड़ीकरण के कार्यों को तीव्र गति से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। बैठक में फाफामऊ के मलाकहरहर से गंगा नदी पर बनने वाले 6 लेन पुल मार्ग के निर्माण कार्यए हंडिया.बनारस मार्ग, चकेरी.प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग, सोरांव से आनंद भवन तक के चैड़ीकरण का कार्य, प्रयागराज से मिर्जापुर, प्रयागराज.प्रतापगढ़.चित्रकूट मार्ग, प्रतापगढ़ बाईपास मार्गो सहित अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की प्रगति समीक्षा की। मण्डलायुक्त ने गंगा नदी पर बनने वाले 6 लेन पुल हेतु भूस्वामियों के मुआवजे को कैम्प लगाकर वितरित कराये जाने का निर्देश दिया है। हंडिया.बनारस राजमार्ग के बारे में बताया गया कि इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। मण्डलायुक्त ने हंडिया के पास मोड़ पर बड़े साइज का दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाने का निर्देश दिया है। इसी तरह से प्रतापगढ़ बाईपास के निर्माण सम्बंधी सभी प्रकार की समस्याओं को दिवाली से पहले समाधान कराकर निर्माण कार्य कराये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग तथा एनएचआई को आपस में समन्वय स्थापित कर तथा समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जाने के लिए कहा। चकेरी.प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण हेतु सभी औपचारिकतायें पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्य को शीघ्रता से कराये जाने का निर्देश दिये है। साथ ही सोरांव से आनंद भवन तक सड़क के चैड़ीकरण के कार्य को भी शीघ्रता से कराये जाने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण मनोयोग के साथ परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर एडीएम नजूल गंगाराम गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी वाई0पी0 शुक्ला, एचएनआई व पीडब्लूडी के अभियंतागणों के अलावा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।