Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिलाओं की हिंसा को रोकने के लिये में जनता को जागरूक करे -जिलाधिकारी

महिलाओं की हिंसा को रोकने के लिये में जनता को जागरूक करे -जिलाधिकारी

हाथरस, जन सामना। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक विभिन्न कार्य विभागों के माध्यम से विशेष रूप से आंगवाडी कार्यकत्री द्वारा जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन करने एवं बच्चों तथा महिलाओं की हिंसा को रोकने के लिये कानूनों के बारें में जनता को जागरूक करने के लिये निर्देशित किया। वर्तमान की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों तथा महिलाओं से संबंधित अधिकतर अपराध निकटतम संबंधी व परिचितों द्वारा किये जाते हैं। इस संबंध में जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने से संबंधित जिला स्तर पर किये जा रहे कानूनी प्रावधनों विशेष रूप से वन स्टाप सेन्टर का उल्लेख करते हुये इस संबंध में प्रधानाध्यापकों, महिला अधिकारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के माध्यम से जागरूकता हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया। महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष रूप से धार्मिक स्थलों एवं पूजा पंडालों में वैनर, पोस्टर तथा लघु फिल्म इत्यादि के माध्यम से आम-जन को जागरूक करने के निर्देश दिये। जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर पर बनी बाल संरक्षण समितियों को अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया। प्रोबेशन अधिकारी ने  बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 17 अक्टूबर 2020 को जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जनजागरूकता हेतु एल0ई0डी0 वैन रवाना कर किया जायेगा, जोकि पूरे जनपद में भ्रमण कर महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगी तथा प्रथम चरण के कार्यक्रम का समापन 25 अक्टूबर 2020 को महिलाओं तथा बालिकाओं से सम्बन्धित सुरक्षा शपथ एवं महिलाओं के उत्थान से सम्बन्धित कार्य करने वाले योद्धाओं को सम्मानित करने के निर्देश दिये। मिशन शक्ति के अन्तर्गत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुये बताया कि दिनांक 17 अक्टूबर को जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से एल0ई0डी0 वैन रवाना कर शुभारम्भ तथा ग्राम स्तर पर आंगनवाडी केन्द्रों से रैली निकाली जायेगी। दिनांक 18 अक्टूबर को पोक्सो कानून की जानकारी के लिये सार्वजनिक स्थलों पर ऑडियो/वीडियों मूवी डिसप्ले। दिनांक 19 अक्टूबर को विभिन्न विभागों के साथ लैंगिक समानता व घरेलू हिंसा से सम्बन्धित भौतिक अभिमुखीकरण। दिनांक 20 अक्टूबर को पी0सी0एन0डी0टी0 कानून का प्रचार तथा धार्मिक स्थलों पर नुक्कड नाटक व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 21 अक्टूबर को बाल विवाह रोकथाम हेतु ग्राम स्तर पर कार्यक्रम। अक्टूबर को कोविड-19 से रोकथाम हेतु सोशल मीडिया के माध्मय से कैम्पेन तथा मास्क व सैनेटाइजर वितरण किये जायेगे। अक्टूबर को आई0ई0सी0 मैटैरियल के माध्यम से महिलाओं से सम्बन्धित योजनओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा।  अक्टूबर को समस्त जनपदों में ब्लाॅक व ग्राम स्तर पर विभिन्न विभागीय बैठकों का आयोजन तथा दिनांक 25 अक्टूबर को जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तर महिलाओं से सम्बन्धित कार्यक्रम कर रहे ’’योद्धाओं’’ का सम्मान व शपथ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर0बी0 भास्कर, मुख्य चिकित्साधिकारी बृजेश राठौर, अपर जिलाधिकारी जे0पी0 सिंह, समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, जिल पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला द्विव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभापाल समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, सेन्टर मेनेजर, परामर्शदाता-वन स्टाप सेन्टर, जिला समन्वयक-महिला शक्ति केन्द्र, महिला थाना प्रभारी नन्दनी एवं लोकल चैम्पियन  शालिनी पाठक आदि उपस्थित रहे।