Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मधूशंकर अग्रवाल को मिल रहीं धमकियांःशिकायत

मधूशंकर अग्रवाल को मिल रहीं धमकियांःशिकायत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर के लाल वाला पेच सादाबाद गेट निवासी मधु शंकर अग्रवाल द्वारा पुलिस कप्तान को आज शिकायती पत्र सौंपकर कहा गया है कि उन्हें अज्ञात लोगों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं और उन्हें मकान खाली करने के लिए भी धमकाया जा रहा है।
पुलिस कप्तान को भेजे शिकायती पत्र में लाल वाला पेच निवासी मधुशंकर अग्रवाल ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि गत 1 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे एक अजनबी व्यक्ति उनके घर के अंदर जबरन आ गया और उनका आरोप है कि उसने पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाया और कहा कि वह अपना मकान खाली कर दें अन्यथा वह उनके पुत्रों का अपहरण करा देगा। शिकायती पत्र में आरोप है कि धमकी कर्ता द्वारा उन्हें यह भी कहा गया कि 10 दिन में मकान खाली करने का निर्णय कर लें और अगर पुलिस से शिकायत की तो ठीक नहीं होगा व उनके पुत्रों को फर्जी मुकदमे में भी फंसा कर जेल भिजवा सकता है। मधु शंकर अग्रवाल ने पुलिस कप्तान से उक्त मामले की रिपोर्ट दर्ज करने व कार्रवाई करने तथा उनकी व उनके परिजनों की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई|