Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील दिवस में 107 शिकायतों में से 11 निस्तारित

तहसील दिवस में 107 शिकायतों में से 11 निस्तारित

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। तहसील सदर में आज जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुल 107 शिकायतें आई। जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। तहसील सदर परिसर में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 107 शिकायतें आई जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। वहीं अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों व अधिकारियों को सौंप कर उनके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। तहसील दिवस में जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार, पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, सीओ सिटी रुचि गुप्ता, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे और जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।